Dhanbad : नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया है। घटना धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 साल महिला अपनी 15 साल बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी पूजा टॉकीज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी बेतरह जख्मी हो गयी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए SNMMCH भेजा और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक पर डीएवी पुराना बाजार स्थित माँ तारा ट्रांसपोर्ट का माल लदा था और ट्रक वहीं जा रहा था। घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। मौके पर जुटे कुछ लोगों ने बस इतना कहा कि नो एंट्री में तेज रफ्तार ट्रक का घुस जाना चौंकाता है। शहर में जब नो एंट्री है तो यह तेज रफ्तार ट्रक रांगाटांड़ जैसे भीड़भाड़ वाले जगह पर कैसे घुसा।
Also Read : अमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए मीटिंग अरेंज करने वाला अशरफ अरेस्ट
Also Read : नगर निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी देगा चंद्रवंशी समाज: ईश्वर सागर चंद्रवंशी
Also Read : चोरी की स्कूटी खोजी पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानिये
Also Read : चाईबासा के इस जंगल में मिला शक्तिशाली IED बम, किया गया डिफ्यूज
Also Read : JPSC अध्यक्ष नियुक्ति मामले में 18 फरवरी को हो सकता है बड़ा फैसला!