Ranchi : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन एवं फर्जीवाड़ा करनेवालों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में रांची जिला में सत्यापन के दौरान एक ही बैंक खाते में 112 लाभुकों की सम्मान राशि का भुगतान किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
प्रज्ञा केन्द्र संचालक के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा
बता दें कि तमाड़ प्रखण्ड के पंडराजी गांव के कार्तिक पातर ने प्रज्ञा केन्द्र संचालक के साथ मिलकर 112 आवेदकों के बैंक खाता को बदलकर सभी में एक ही बैंक खाता नंबर इनपुट कर दिया। प्रज्ञा केन्द्र संचालक कार्तिक पातर का भाई है।
अपात्र व्यक्ति आवेदन देकर स्वयं हटायें अपना नाम नहीं तो होगी कार्रवाई
मामले में रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि जो अपात्र व्यक्ति मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं वो आवेदन देकर अपना नाम हटवा लें,, अन्यथा नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि योजना में फर्जीवाड़ा करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
Also Read : हिमाचल की बर्फबारी से बढ़ी झारखंड में ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट
Also Read : देवाशीष की मां का सीता सोरेन पर बड़ा इल्जाम, बोली- मेरे बेटे को झूठे आरोप में फंसाया
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 March 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : शंकराचार्य ने 14 साल पहले जिस मंदिर की आधारशिला रखी, वहां आज किया यह काम..
Also Read : झारखंड की महिलाओं ने विशिष्ट उपलब्धि हासिल कर बढ़ाया है राज्य का मान : CM हेमंत
Also Read : झारखंड के पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की एंट्री फ्री
Also Read : फंदे पर लटकी मिली इंटर की छात्रा, घर में पसरा सन्नाटा
Also Read : होली के मौके पर यहां दिखेगा ‘B’lood Moon’ का अद्भुत नजारा
Also Read : कालू लामा गैंग के गुर्गों के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, SP बोले… देखिये क्या