Joharlive Desk

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पांच लाख के इनामी नक्सली माडवी जोगा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि एक सूचना के आधार पर नक्सली को सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के जंगल से मय हथियाराें के हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ के आधार पर जगन्नाथ बरनई नाम के व्यक्ति को भी ओड़िसा के मलकानगिरी जिले से गिरफ्तार किया गया, जो अपने घर पर ही बंदूक और इससे संबंधित सामान तैयार करता था।
मलकानगिरी जिला, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सटा हुआ है। जगन्नाथ के कब्जे से कई बंदूक जब्त की गयी हैं। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।

Share.
Exit mobile version