Dumka : नदी किनारे एक नाबालिग लड़की की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। आसपास से जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची नाबालिग लड़की की डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे ने लड़की की एक आंख को फोड़ डाला है। जिस किसी ने डेड बॉडी को देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गये।
बताया गया कि लड़की बीते शुक्रवार की दोपहर अपने घर से निकली थी। उसे अपने मामा के घर जाना था। उसके मामा का घर उसके घर से करीब पांच किलोमीटर दूर है। वह पैदल ही जा रही थी। जहां बॉडी मिली, वह जगह लड़की के मामा घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तफ्तीश में जुट गयी। घटना दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के असना गांव से सामने आयी है।
Also Read : भूकंप से तबाही के बीच भारत ने म्यांमार को भेजी 15 टन राहत सामग्री
Also Read : PU छात्रसंघ चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
Also Read : अमित शाह का बिहार दौरा : राजनीतिक और प्रशासनिक बैठकें, सहकारिता योजनाओं की सौगात
Also Read : अहमदाबाद में GT और MI के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला आज
Also Read : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बोकारो पुलिस की नई पहल, युवाओं को नक्सलवाद से रोकने का प्रयास
Also Read : भूकंप के बाद थाईलैंड में फंसे भारतियों के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर…
Also Read : निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ प्रशासनिक कमिटी बनाने का कैलाश यादव ने किया स्वागत
Also Read : भूपल साव ह’त्याकांड : उबाल पर लोगों का गुस्सा, पंडरा से रातू तक सभी दुकानें बंद