रांची : राजधानी रांची से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। कोकर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ चार युवाओं ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया जाता है कि जब नाबालिग छात्रा बर्थडे पार्टी से लौट रही थी उसी समय पार्टी में शामिल चर लड़कों ने सुनसान जगह सड़क किनारे ले गया। फिर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि दुष्कर्म का अपराध करने वाले चारों लड़कों में से दो नाबालिग हैं। वे सभी छात्रा के मोहल्ले के निवासी हैं।

नाबालिग छात्रा ने पुलिस को क्या बताई

नाबालिग छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी। जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी तो उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे।

अचानक एक सुनसान जगह पर चारों ने उसे छेड़खानी करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने उसे पास ही एक सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद चारों अपराधियों मौके से फरार हो गया।

नाबालिग ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया है कि किसी तरह वह शुक्रवार की देर रात अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी प्राप्त होने के बाद माता-पिता अपनी बेटी को साथ लेकर देर रात ही सदर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

दो आरोपी युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती हैं, क्योंकि वे उसी मोहल्ले में रहता है।

बताया जाता है कि उन्हीं में से एक का बर्थडे भी था, जिसकी पार्टी में नाबालिग छात्रा गई हुई थीं। मामला संज्ञान में आते ही सदर थाने की टीम ने शनिवार की सुबह तक दो नाबालिगों को निरुद्ध कर लिया जबकि दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच भी करवाई गई है।

Share.
Exit mobile version