Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इस योजना के तहत लगभग 11,298 महिलाओं के खाते में अगले 10 दिनों के भीतर राशि भेजी जाएगी।यह जानकारी गांडेय प्रखंड कार्यालय से मिली है, जहां सोमवार को विभिन्न पंचायतों की सैकड़ों महिलाएं राशि नहीं मिलने पर अपना विरोध जताने पहुंची थीं।
10 दिन के अंदर मिलेगी राशि
गांडेय विधानसभा में कुल 38,525 महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए फार्म भरा था। इनमें से 25,786 महिलाओं के खातों में 7500 रुपये की राशि पहुंच चुकी है, लेकिन विभिन्न कारणों से 11,298 महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंच पाई है। इस पर BDO निशात अंजुम ने कहा कि जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग से जानकारी मिली है कि जिन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान के 7500 रुपये नहीं पहुंचे। उन सभी 11,298 महिलाओं के खाते में अगले 10 दिन के अंदर राशि भेजी जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत झारखंड सरकार महिलाओं को मासिक 2500 रुपये की राशि प्रदान करती है, जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।
Read also : झारखंड विस : निजी कंपनियों में 75 % आरक्षण के मुद्दे पर MLA जयराम महतो ने सरकार को घेरा
Read also : झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां योजना पर हो सकता है बड़ा फैसला
Read also : झारखंड में होगी 4500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती, बजट सत्र में हुआ ऐलान
Read also : झारखंड में बनेंगे 4 ग्लास ब्रिज ,बढ़ेगा पर्यटन अनुभव…
Read also : झारखंड में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी, ब्लू अलर्ट जारी
Read also : झारखंड में ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
Read also : झारखंड विस में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बिजली वितरण प्रणाली में सुधार पर दिया जोर