रांची: 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला पदस्थापन कर दिया गया है. जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित राजीव अरूण एक्का अतिरिक्त प्रभार- अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, राँची तथा सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड रांची को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व पर्षद, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है. एक्का अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव झारखण्ड, अपर मुख्य सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग झारखण्ड राँची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं प्रधान सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग झारखण्ड रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखण्ड राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

Share.
Exit mobile version