रांची। झारखंड में दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पिछले पांच वर्षों का आंकड़ा बताता है कि रांची में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले थाना में दर्ज हुए है। यह आंकड़े पुलिस मुख्यालय से पुष्टि किये गए है। वर्ष 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रांची में 101 वारदात थाना में दर्ज हुए है।हालांकि, आंकड़ा यह बताता है कि पिछले चार वर्षों में यह बहुत कम है।

वर्ष 2019 में :-
दुष्कर्म की 1998 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 205, धनबाद में 130, गिरिडीह में 136, हजारीबाग में 88, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 88, पलामू में 96, साहिबगंज में 249, दुमका में 40 ,पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 66, बोकारो में 99, लातेहार में 50, जामताड़ा में 29, सरायकेला में 42 सिमडेगा में 49 रेल धनबाद में एक, देवघर में 64, गोड्डा में 80, गुमला में 78, लोहरदगा में 55, चतरा में 58, गढ़वा में 165, कोडरमा में 23, खूंटी में 25, रामगढ़ में 33 और पाकुड में 49 शामिल है।
नोट :- वर्ष 2019 में सबसे अधिक 249 दुष्कर्म की घटनाएं साहिबगंज जिले में हुई है।

वर्ष 2020 में:-
दुष्कर्म की 2109 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 233, धनबाद में 157, गिरिडीह में 100, हजारीबाग में 173, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 106, पलामू में 119, साहिबगंज में 114, दुमका में 49, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )में 81, बोकारो में 116, लातेहार में 57, जामताड़ा में 27, सरायकेला में 42, सिमडेगा में 31, देवघर में 88, गोड्डा में 92, गुमला में 92 ,लोहरदगा में 50 ,चतरा में 72, गढ़वा में 129, कोडरमा में 45, खूंटी में 37, रामगढ़ में 53 आए पाकुड़ में 48 शामिल है।

नोट :- वर्ष 2020 में सबसे अधिक 233 दुष्कर्म की वारदात रांची में हुई है।

वर्ष 2021 में:-
दुष्कर्म की 2039 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 218, धनबाद में 144, गिरिडीह में 145 हजारीबाग में 163, पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )में 103, पलामू में 91, साहिबगंज में 118, दुमका में 51, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )में 67, बोकारो में 111, लातेहार में 68, जामताड़ा में 36, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 39, रेल धनबाद एक, देवघर में 53, गोड्डा में 112, गुमला में 70, लोहरदगा में 43, चतरा में 56 ,कोडरमा में 41 ,गढ़वा में 134, खूंटी में 34, रामगढ़ में 52 और पाकुड़ में 53 शामिल है।

नोट:- वर्ष 2021 में सबसे अधिक 218 दुष्कर्म की घटना रांची में हुई है।

वर्ष 2022 में :-
दुष्कर्म की 1872 वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 178, धनबाद में 131, गिरिडीह में 104, हजारीबाग में 137, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )में 116, पलामू में 101, साहिबगंज में 94, दुमका में 52 पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में 64, बोकारो 98, लातेहार 54, जामताड़ा 27 ,सरायकेला 31, सिमडेगा 39, देवघर 63, गोड्डा 84, गुमला 92 लोहरदगा 60, चतरा 43, गढ़वा 110, कोडरमा 34, खूंटी 38, रामगढ़ 46 और पाकुड़ 76 शामिल है।

नोट:- वर्ष 2022 में सबसे अधिक 178 दुष्कर्म की घटना रांची में हुई है।

वर्ष 2023 में :-
अबतक 910 दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इनमें रांची में 101, धनबाद में 71, गिरिडीह में 76, हजारीबाग में 80, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में 60, पलामू में 43, साहिबगंज में 37 दुमका में 15, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) में 29, बोकारो में 51, लातेहार में 36, जामताड़ा में नौ, सरायकेला में 15 , गोड्डा में 29, गुमला में 36 लोहरदगा में 25, चतरा में 29, गढ़वा में 51, कोडरमा में 26, खूंटी में 15, रामगढ़ में 26 और पाकुड़ में 21 शामिल है।

Share.
Exit mobile version