झारखंड: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अपराध अनुसंधान विभाग ने मामला दर्ज किया और जांच में पता चला कि परीक्षा में धोखाधड़ी और प्रश्नपत्र के नाम पर धन उगाही की गई।पुलिस पेपर लीक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से 6 पुलिसकर्मी हैं, जबकि 2 अन्य व्यक्ति हैं।
21 और 22 सितंबर 2024 को झारखंड के विभिन्न जिलों में तीन पालियों में JSSC-CGL परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद परीक्षा में पेपर लीक और उम्मीदवारों से पैसे वसूलने की अफवाहें सामने आईं। जांच में पता चला कि परीक्षा से पहले ही कुछ अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र के नाम पर ठगा गया था।
पुलिस जांच में इन 8 लोगों की पहचान हुई है-
– कुंदन कुमार उर्फ मंटू (बिहार) – IRB-8 का जवान
– रोबिन कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान
– अखिलेश कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान
– गौरव कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान
– अभिलाश कुमार (झारखंड) – IRB-8 का जवान
– राम निवास राय (बिहार) – असम राइफल्स का जवान
– निवास कुमार राय (बिहार) – होमगार्ड जवान
– कविराज उर्फ मोटू (बिहार) – सरगना का भतीजा
गिरफ्तारी और जांच:
पुलिस ने 24 मार्च 2025 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब तक पेपर के वास्तविक लीक होने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है।
Read also:झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक
Read also:SSB के DG ने झारखंड DGP से की शिष्टाचार मुलाकात, नक्सल विरोधी अभियान पर हुई चर्चा
Read also:झारखंड विस : निजी कंपनियों में 75 % आरक्षण के मुद्दे पर MLA जयराम महतो ने सरकार को घेरा
Read also:झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, मंईयां योजना पर हो सकता है बड़ा फैसला
Read also:झारखंड वासियों को मिलेगी बारिश से राहत, फिर चढ़ेगा पारा
Read also:झारखंड में ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा