Joharlive Team

रांची। झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हजारीबाग डीसी ने 15 जुलाई से 7 दिनों के लिए हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। डीसी ने इसकी जानकारी ट्विट करके दी है। डीसी ने ट्विट में लिखा है कि, “कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आगामी 15 जुलाई से 7 दिनों तक हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में लागू होगा संपूर्ण लॉकडाउन। अवश्य सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान प्रतिष्ठान बन्द रहेगें। हजारीबाग से लगे सभी बॉर्डर को सील, ताकि नगर निगम क्षेत्र में बाहरी गतिविधियों ना हो सके।”

Share.
Exit mobile version