Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के 6 वर्षीय विवान शौर्या ने 129 पेंटिंग्स बना इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम
    झारखंड

    रांची के 6 वर्षीय विवान शौर्या ने 129 पेंटिंग्स बना इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के 6 वर्षीय बहुमुखी प्रतिभा के धनी विवान शौर्या। इन्होंने अपनी विलक्षण सृजनात्मक प्रतिभा के बल पर इतनी छोटी उम्र में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स 2022 में दर्ज करा लिया है। उनके नाम यह रिकॉर्ड सबसे कम उम्र में 129 पेंटिंग्स बनाने के लिए दर्ज हुआ है।

    विवान ने बड़े अकार A3 या उससे बड़े आकार के पेपर पर 129 पेंटिंग्स आयल पेस्टल रंगों द्वारा बनाई है और साथ ही साथ पेंटिंग्स बनाते हुए सभी विडियो विडियो भी बनाया है। इसके लिए विवान को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया गया है। साथ ही साथ विवान के अचीवमेंट को राष्ट्रीय टीवी चैनल सुदर्शन टीवी में भी प्रसारित किया गया है। विवान ने विभिन्न विषयों पर पेंटिंग जिसमें गणेश भगवान, गौतम बुद्धा, श्री कृष्णा, समुद्री जीवन, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, प्रकृति, अंतरिक्ष, वास्तु चित्रण आदि को कागज पर उकेरा है। इस अवसर पर विवान के विद्यालय के प्राचार्य समरजीत जाना एवं सभी शिक्षकों ने भी बधाई दी है।

    विवान जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में पहली कक्षा का छात्र है। विवान के गुरु और पिता धनंजय कुमार खुद भी प्रख्यात चित्रकार हैं और कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के संस्थापक है। उन्होंने बताया कि विवान ने 2 वर्ष की छोटी उम्र से ही पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया था और छोटे से ही अपने पिता के मार्गदर्शन में चित्रकारी के गुर सीख रहा था। लॉक डाउन दौरान उसने पेंटिंग्स बनाना शुरू किया और लगभग 150 से अधिक पेंटिंग्स बनाई. इस दौरान विवान ने 20 से अधिक अन्तराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर के पुरस्कार भी प्राप्त किये। विवान की माता रजनी कुमारी ने बताया कि विवान पेंटिंग के अलावा एक्टिंग, रोल प्ले, कहानी वचन, भाषण, कविता वचन और पियानो में भी अपनी प्रतिभा से बड़े बड़े मंच पर प्रदर्शित कर पुरस्कार प्राप्त किये हैं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : दो दिन से लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद
    Next Article गढ़वा : नकली खाद बीज बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली बीज जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    नाबालिग को बनाया था हवस का शिकार, नाबालिग समेत 5 को पुलिस ने दबोचा

    May 9, 2025
    क्राइम

    राजधानी में बंद घर से मिला 2.34 करोड़ का डोडा

    May 9, 2025
    जामताड़ा

    कविगुरु रबींद्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

    May 9, 2025
    Latest Posts

    भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान

    May 10, 2025

    जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गो’लीबारी में 1 अफसर समेत 5 की मौ’त

    May 10, 2025

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड

    May 10, 2025

    10 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    May 10, 2025

    जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर

    May 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.