जामताड़ा: सी.आई.एस.सी.ई बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जमशेदपुर स्थित तारापोर स्कूल में 4 एवं 5 नवंबर को किया गया. इस राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में  झारखंड/बिहार रीजनल खो-खो टीम में जामताड़ा जिले से अंडर 17 बालक वर्ग विजेता टीम के विकास कु. बास्की (कप्तान ) विजय हेम्ब्रम, अभिषेक किस्कू, प्रसनजीत सोरेन, सोनू मुर्मू एवं राकेश करमाली  का चयन किया गया है. खो-खो खिलाड़ी शुक्रवार को जामताड़ा स्टेशन से रवाना हुए.

इस प्रतियोगिता में  सी.आई.एस.सी.ई बोर्ड के जामताड़ा जिले के दो मान्यता प्राप्त स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा के पांच खिलाड़ी एवं एडवर्ड इंग्लिश स्कूल जामताड़ा के एक खिलाड़ी झारखंड/ बिहार रीजनल टीम में शामिल है. टीम के साथ झारखंड /बिहार रिजिनल अंडर 17 बालक वर्ग के टीम कोच के रूप में सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा के खेल शिक्षक दीपक दुबे का भी चयन किया गया है. टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन, उप प्राचार्य फादर प्रेम प्रकाश एवं एडवर्ड इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य एंथोनी रिंज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया.

ये भी पढ़ें:मेडिका में इलाज के दौरान हुई मौत, विधायक ने माफ कराया 1 लाख 20 हजार का अस्पताल खर्च

Share.
Exit mobile version