राँची: राँची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नागा साधुओं के भेष में ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 23 मार्च 2025 को दोपहर करीब 1.30 से 2.00 बजे के बीच अनगड़ा थाना अंतर्गत राँची रिंग रोड में ग्राम तुरूप के पास स्वर्णरेखा पुल के पास स्वर्णरेखा होटल के समीप हुई थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि नागा साधुओं के भेष में 6 ठग एक चार पहिया वाहन को रोककर छलपूर्वक कुछ रुपये एवं सोने की अंगूठी छीन कर भाग गए हैं। इसकी सूचना DIG सह रांची SSP चंदन सिन्हा को दी गई और मामले की जांच शुरू की गई जिसके बाद सिल्ली DSP के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम करन नाथ, बीरू नाथ, रजत नाथ, आंशु नाथ, सोनिक नाथ, और अधय नाथ हैं। सभी आरोपी उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए रुपये एवं सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, नर कंकाल की खोपड़ी लाल धागा बांधा हुआ बरामद किया है। इस मामले में अनगड़ा थाना में कांड संख्या 59/2025 दर्ज किया गया है।
गंगाधर चौधरी उम्र 53 वर्ष रामगढ़ से अपने घर साल्हन आ रहे थे कि समय करीब दोपहर 1.30 से 2.00 बजे के बीच अनगड़ा थाना अंतर्गत राँची रिंग रोड में ग्राम तुरूप के पास स्वर्णरेखा पास स्वर्णरेखा होटल के समीप पहुंचे थे कि नागा बाबा के भेष में 06 ठग खड़े थे। उनकी गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी रोकने पर उनलोंगो के द्वारा छलपूर्वक नगद 5000/- रूपये एवं सोने की एक अंगुठी (छीन) कर भाग गया।