चितरपुर: एक आदिवासी युवती के साथ कुछ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत नाबालिग युवती द्वारा इसकी जानकारी रजरप्पा पुलिस को दिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है। बताया जाता हैं कि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत एक गांव की एक नाबालिग युवती को एक दूसरे समुदाय के युवक ने फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। नाबालिग युवती को उसने अपने झांसे में लेकर तीन माह पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। वायरल का भय दिखाकर इस दौरान उसके साथ उस युवक के अन्य दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया। इसी बीच 15 मार्च को भी उस युवती को तोपा आने को कहा गया। युवती तोपा चली गई। जिसके बाद रात भर कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे चितरपुर काली चौक में लाकर छोड़ दिया। रात भर घर से गायब रहने के कारण उसके परिजन उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। जब 16 की सुबह युवती अपने घर पहुंची। तो उसके परिजनों ने उससे कड़ाई से पूछताछ किया। तो युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बता दिया। जिसके बाद उसके परिजनों ने इसकी जानकारी रजरप्पा पुलिस को दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही दो लोगों को तोपा से हिरासत में लेकर थाना लाया और उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ के आधार पर तोपा कॉलोनी से चार अन्य युवकों को भी 17 मार्च को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी बिपिन कुमार से पूछे जाने पर उसने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को इस बाबत प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी।

Share.
Exit mobile version