Joharlive Team

, कुल आंकड़ा 2020

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोज नये संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 2000 को पार कर चुका है। शनिवार को भी राज्य में कोरोना से संक्रमित 55 नये मरीज मिले। पूर्वी सिंहभूम से 23, सिमडेगा से 17, कोडरमा से पांच, गढ़वा से दो, रामगढ़ से दो, पश्चिमी सिंहभूम से दो, गुमला से एक, हजारीबाग से एक व रिम्स व रांची से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। खलारी से मिले कोरोना पॉजिटिव में एक महिला मायापुर पंचायत के लालपुर बस्ती की है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की रही है। वहीं दूसरी महिला करकट्टा कॉलोनी की है। दोनों जगहों को जिला प्रशासन कंटेंमेंट जोन बना रही है। नये मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2020 हो गई है। अब तक राज्य में 1300 से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं वहीं अभी 600 से ज्यादा पॉजिटिव केस हैं। अब तक कोरोना से संक्रमित 11 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं राज्य में अभी तक 1.18 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 45 मरीजों की पुष्टि हुई थी। राज्य में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आने से 11 लोगो की मौत हो चुकी है।

Share.
Exit mobile version