Dhanbad : झारखंड एटीएस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी मिली थी कि आतंकी संगठन HUT (हिज्ब उत-तहरीर), AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट), ISIS और अन्य प्रतिबंधित संगठन झारखंड के युवाओं को गुमराह कर अपने नेटवर्क से जोड़ रहे हैं। ये लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से धार्मिक कट्टरता फैलाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
मिली सूचना की जांच के दौरान पता चला कि धनबाद में अवैध हथियारों की तस्करी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी आधार पर 26 अप्रैल 2025 को एटीएस ने धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की। जहां 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी में गिरफ्तार लोग :
- गुलफाम हसन (21 वर्ष), अलीनगर, थाना- बैंकमोड़
- आयान जावेद (21 वर्ष), अमन सोसाइटी, थाना- भूली
- मोहम्मद शहजाद आलम (20 वर्ष), अमन सोसाइटी, भूली बाईपास
- शबनम प्रवीण (20 वर्ष), शमशेर नगर, पत्नी – आयान जावेद
गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और भारी मात्रा में आतंकी संगठनों से जुड़े दस्तावेज और किताबें बरामद की गईं।
इस मामले में एटीएस रांची में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। खास बात यह है कि HUT को भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को UAPA कानून के तहत प्रतिबंधित किया था, और यह गिरफ्तारी इस प्रतिबंध के बाद देश का पहला मामला है।
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें