झारखंड: झारखंड सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने पतरातू घाटी, दशम फॉल और नेतरहाट में चार ग्लास ब्रिज बनाने की मंजूरी दी है। ये ग्लास ब्रिज न सिर्फ पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे, बल्कि झारखंड के पर्यटन उद्योग को भी नई बुलंदियों तक ले जाएंगे।
इन ग्लास ब्रिजों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग को पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्लास ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ग्लास ब्रिज में क्या है खास?
चौड़ाई: 3 मीटर, लंबाई: 45 मीटर, रेलिंग की ऊंचाई: 1.2 मीटर
पर्यावरण संरक्षण रहेगा प्राथमिकता
राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इन ग्लास ब्रिजों के निर्माण से वनों और वन्यजीवों को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके लिए कंसलटेंट को खास अध्ययन करने को कहा गया है।
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
झारखंड सरकार का यह कदम राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। खासकर नेतरहाट, पतरातू और दशम फॉल में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। इन ग्लास ब्रिजों से न सिर्फ रोमांचक अनुभव मिलेगा, बल्कि झारखंड का पर्यटन उद्योग भी नई बुलंदियों तक पहुंचेगा।
Read also :झारखंड वासियों को मिलेगी बारिश से राहत, फिर चढ़ेगा पारा
Read also :झारखंड सरकार का बड़ा कदम : पुलिस समेत विभिन्न क्षेत्रों में सीधी भर्ती
Read also :झारखंड में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात से बढ़ेगी परेशानी, ब्लू अलर्ट जार
Read also : प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
Read also: ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा