Latehar : लातेहार में बीती रात हुए मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में लातेहार थाना काण्ड संख्या- 51/25 दर्ज करते हुए पुलिस ने लातेहार थाना क्षेत्र के गुवा गांव निवासी देवकी सिंह के 4 बेटों विनोख कुमार सिंह (40 वर्ष), कमलेश कुमार सिंह (35 वर्ष), अखलेश कुमार सिंह (33 वर्ष) और अमलेश कुमार सिंह (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
क्या है मामला:
लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गोव गांव में रविवार रात मॉब लिंचिंग की घटना हुई जिसमें गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे घटी. मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दतिया निवासी सलीम खान (40) के रूप में हुई . वह गोवा गांव के गोविंद प्रसाद साहू के ईंटा भट्ठे में काम करता था और वह तीन महीने पहले ही पूरे परिवार के साथ लातेहार के गोवा गांव आया था.
गांव वालों ने यह आरोप लगाया कि सलीम खान गोवा गांव के देवकी सिंह, विनोद सिंह, अमरेश सिंह समेत अन्य लोगों के घरों में घुसकर बकरी चोरी करने का प्रयास कर रहा था. लेकिन घर वाले जाग गये और शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनने के बाद ग्रामोनों ने सलीम खान को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी.
Also Read : SP ने बरलंगा थाना प्रभारी और ASI को किया सस्पेंड, किस इल्जाम में… जानें
Also Read :बिहार में दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में लूट, जांच में जुटी पुलिस
Also Read :लोहरदगा में तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, दो की मौ’त कई घायल
Also Read :झारखंड का बढ़ा तापमान, जानें होली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Also Read :जीत के बाद झारखंड के सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, CM सहित इन नेताओं ने दी बधाई