Joharlive Team

रांची । झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को राज्य में 28 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें जमशेदपुर से 13, गिरिडीह से 05, हजारीबाग से 04, रांची के रिम्स से 02, कोडरमा से 02 और रामगढ़ से 02 मरीज शामिल हैं। इन संक्रमितों के साथ झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2055 हो गयी है। राज्‍य में अबतक 1335 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं, जो राज्‍य के लिए एक अच्‍छा संकेत है। राज्‍य में अब कुल एक्टिव केस 681 रह गये हैं। वहीं अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर से मिले 13 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 2 की दिल्ली और एक की मुम्बई की ट्रेवल हिस्ट्री है। वहीं, संक्रमितों में 7 बहरागोडा, 2 मुसाबनी, 1 धालभूमगढ़, 1 एग्रिको, 1 सिदगोड़ा और 1 बारीडीह के रहने वाले हैं।

इससे पहले शनिवार 20 जून को सूबे में 62 मरीज मिले थे, जिनमें जमशेदपुर से 26, सिमडेगा से 17, कोडरमा से 05, गिरिडीह से 04, गढ़वा से 02, रांची से 02, रामगढ़ से 02, चाइबासा से 02, गुमला से 01 और हजारीबाग से 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी.जिसके बाद झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 2027 हो गई थी।

Share.
Exit mobile version