Joharlive Team

रांची। नेपाल में लॉकडाउन की वजह से फंसे 26 प्रवासी मजदूर शनिवार शाम तक भारत लौट सकते हैं। ये सभी मजदूर झारखंड के दुमका जिले के रहने वाले हैं। ये मजदूर नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में फंस गए हैं। इन्होंने एक वीडियो जारी कर सरकार से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई थी। मजदूरों की तरफ से मदद की गुहार आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को वापस लाने के आदेश दे दिए थे। दुमका जिला प्रशासन की तरफ से बस और एक एंबुलेंस नेपाल भेजी गई है। बस और एंबुलेंस की रवानगी से पहले ही नेपाल सरकार की मंजूरी ले ली गई थी। भारत लाने के बाद मजदूरों को दुमका के इंडोर स्टेडियम में लाया जाएगा। यहां उनका हेल्थ चेकअप और कोविड टेस्ट होगा। क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से झारखंड में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं और दूसरी जगह से यहां आने पर कम से कम 7 दिन का क्वारनटीन जरूरी है। इसलिए इन मजदूरों को भी 7 दिन के लिए क्वारनटीन किया जाएगा। उसके बाद ही इन्हें अपने घर जाने की इजाजत होगी।

Share.
Exit mobile version