Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी से राज्य का कोई भी जिला अछूता नहीं। वहीं स्वस्थ्य होने वाले मरीजों में भी इजाफा देखा जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शाम 08 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में गढ़वा से 04, रांची से 02, रामगढ़ से 01 और हजारीबाग से 01 शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों संख्या 1904 हो गयी है। बता दें कि अब तक 1121 लोग स्वस्थ हो कर अपने घर लौट गये हैं। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 10 मरीजों की मौत हो गयी है।

बता दें कि बुधवार 17 जून को सूबे में 57 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इनमें कोडरमा से 24, हजारीबाग से 19, जमशेदपुर से 05, लोहरदगा से 03, रांची के रिम्स से 02, रामगढ़ से 02 और गुमला से 01 मरीज शामिल थे। इन संक्रमितों से साथ झारखंड में मरीजों की कुल संख्या 1896 हो गयी थी।

Share.
Exit mobile version