Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नए साल के जश्न में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, झारखंड पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    नए साल के जश्न में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, झारखंड पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नए साल के स्वागत को लेकर पूरे झारखंड में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, और इस दौरान पिकनिक स्पॉट्स पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसे देखते हुए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं. पुलिस ने पिकनिक स्पॉट्स, रेस्टोरेंट्स, और होटलों में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट किया है.

    नए साल से पहले शुरू होगी ड्रंक एंड ड्राइव जांच

    झारखंड पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की है. आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि राज्य के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्टैटिक फोर्स को तैनात किया गया है. पार्कों, डैम और पर्यटन स्थलों के इर्द-गिर्द भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसके साथ ही 31 दिसंबर से वाहनों की चेकिंग शुरू होगी और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा. शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई ड्राइवर शराब पीकर पकड़ा जाता है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

    छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम

    पुलिस ने पिकनिक स्पॉट्स पर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए शक्ति कमांडों को सक्रिय किया है. इसके अलावा, पुलिस सहायता केंद्र भी पिकनिक स्पॉट्स पर खोले गए हैं. रांची सहित अन्य जिलों में पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, खासकर रेस्टोरेंट्स, बीयर बार और होटलों के आसपास.

    एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की तैनाती

    झारखंड के जिन पिकनिक स्पॉट्स पर नदी, तालाब और झील हैं, वहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट किया गया है.कुछ खतरनाक जगहों पर पहले से ही एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके.

    झारखंड पुलिस की अपील

    पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा करते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, ट्रिपल राइडिंग से बचें और ओवरटेक से बचें. पिकनिक स्थलों पर धूम्रपान और शराब का सेवन न करें, और बच्चों पर विशेष नजर रखें.

     

    एनडीआरएफ एसडीआरएफ छेड़छाड़ झारखंड झारखंड पुलिस झारखंड पुलिस की अपील ड्रंक एंड ड्राइव नए साल नए साल की तैयारी पर्यटकों की सुरक्षा पिकनिक स्थलों पिकनिक स्पॉट्स पुलिस सहायता केंद्र यात्रा सुरक्षा रांची रेस्टोरेंट लाइसेंस रद्द वाहनों की चेकिंग शक्ति कमांडो सार्वजनिक सुरक्षा सीट बेल्ट सुरक्षा इंतजाम हेलमेट होटल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनव वर्ष के स्वागत में रांची जू में प्रवेश शुल्क में बदलाव, खास दिन के लिए विशेष व्यवस्था
    Next Article झारखंड में 10 लाख श्रमिकों के बनेंगे हेल्थ कार्ड, 4 हजार तक मेडिकल जांच फ्री

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025
    चाईबासा

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में सिविल डिफेंस एक बार फिर हुआ सक्रिय, लोगों को सिखाये गए कई सेफ्टी टिप्स…

    May 14, 2025

    ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए कई निर्देश…

    May 14, 2025

    IG अखिलेश झा पहुंचे चाईबासा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की

    May 14, 2025

    दिल्ली के लोगों को लगा रहे थे चूना, साइबर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

    May 14, 2025

    भीषण गर्मी में केंद्र कर रही सौतेला व्यवहार, झारखंड के मंत्री देंगे धरना : सुप्रियो

    May 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.