Joharlive Team

रांची। झारखंड में शनिवार शाम 18 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। इसको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 1983 हो गये हैं। नये मरीजों में 17 सिमडेगा जिले से और 1 गुमला जिले से हैं।

वहीं शुक्रवार को सिमडेगा में 21 व रांची में 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इससे पूर्व शुक्रवार की सुबह 9 बजे स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी किया है। जिसके अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1920 था। वहीं, राज्य में 735 एक्टिव मामले है। जबकि, 1151 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है। हालांकि, 10 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गयी है।

गुरुवार को इन-इन जिलों में मिला कोरोना संक्रमित मरीज
ईस्ट सिंहभूम में 2, गढ़वा में 4, गुमला में 2, हजारीबाग में 1, लातेहार में 2, लोहरदगा में 1, रामगढ़ में 1, रांची में 2 और सिमडेगा में 9 शामिल है।

Share.
Exit mobile version