Joharlive Team

रांची । झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है। 20 जुलाई को झारखंड में 178 कोरोना पॉजिटव मरीजों की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में बोकारो से 4, देवघर से 1, धनबाद से 27, पूर्वी सिंहभूम से 3, गढ़वा से 35, गिरीडीह से 9, गुमला से 4, हजारीबाग से 4, कोडरमा से 1, लोहरदगा से 1, पाकुड़ से 9, पलामू से 3, रामगढ़ से 4, रांची से 71, साहेबगंज से 1 शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल आंकड़ा 5777 हो गई है।

वहीं 19 जुलाई रविवार को झारखंड में कुल 153 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें रांची से 32, हजारीबाग से 26, जमशेदपुर से 25, लोहरदगा से 25, धनबाद से 10, गुमला से 06, साहेबगंज से 05, कोडरमा से 05, गिरीडीह से 04, देवघर से 04, बोकारो से 03, गढ़वा से 03, दुमका से 02, गोड्डा से 01, खूंटी से 01 और रामगढ़ से 01 मरीज मिले थे।

Share.
Exit mobile version