Chatra : चतरा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने 12 साल के बच्चे की जान ले ली है। मामला हंटरगंज थाना क्षेत्र के बोडा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीतम बीती रात अपने पिता लवकुश कुमार के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था और किसी दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिजनों ने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग को बोडा मोड़ के पास जाम कर दिया। परिजन मृतक का शव सड़क पर रखकर न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। गुस्साए लोगों ने राहगीरों से भी बहस की और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
प्रशासन ने मौके पर डाला डेरा
घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी सुनील कुमार और हंटरगंज अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिजन मुआवजे और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
लंबा जाम, स्कूली बच्चे भी फंसे
सड़क जाम के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस जाम में स्कूली बसें भी फंसी हुई हैं। कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Also Read : बोकारो एनका’उंटर : एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त
Also Read : झारखंड में बारिश से राहत, तापमान में 5 डिग्री तक की वृद्धि का अनुमान
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : बोकारो में मुठभेड़, छह नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां जब्त
Also Read : DU की टॉपर की इस पोस्ट ने मचाया बवाल, छिड़ गई जॉब को लेकर बहस…
Also Read : जमशेदपुर में करणी सेना के विनय सिंह की गो’ली मार कर ह’त्या…
Also Read : कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से, विधानसभा स्तर पर संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन