रांची: झारखंड सरकार ने 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. सुनिल कुमार रजवार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), रांची के पद पर पदस्थापित किया जाता है. अरविन्द कुमार बिन्हा पुलिस उपाधीक्षक झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ) रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चाण्डिल के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

Share.
Exit mobile version