पाकुड़ : श्यामपुर गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चली। इस घटना में दोनों पक्षों से तीन महिला समेत 12 लोग जख्मी हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक डा. अजय कुमार ने सहयोगी विकास कुमार के साथ मिलकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद प्रथम पक्ष के 10 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। देर शाम तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी। किसी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। घायलों में अधिकतर लोगों के सिर और पैर में चोट आई है।

श्यामपुर गांव में वर्षो से दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। घटना के दिन प्रथम पक्ष की सोना मड़ैया अपनी जमीन बताते हुए घर बना रही थी। दूसरे पक्ष के आनंद कर्मकार अपनी जमीन बताते हुए विवाद करने लगा। घर बनाने से रोक दिया। बात काफी बढ़ गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा से मारपीट शुरू हो गई। 42 वर्षीय सोना मड़ैया को सिर पर गंभीर चोट है। खबर भेजे जाने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली थी। जिस कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

हले पक्ष के 42 वर्षीय सोना मड़ैया, 21 वर्षीय डब्बू मड़ैया, 45 वर्षीय बाबूराम मड़ैया, 42 वर्षीय पुतुल मड़ैया, 35 वर्षीय फुलकुमारी देवी, 18 वर्षीय चरण मड़ैया, 42 वर्षीय बाबूचांद मड़ैया, 45 वर्षीय कालिदास मड़ैया, 14 वर्षीय विरेन मड़ैया व 23 वर्षीय बबलू मडै़या तथा दूसरे पक्ष के 45 साल के आनंद कर्मकार व 36 साल के बबलू मड़ैया हैं।

Share.
Exit mobile version