Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2025 ♦ 2:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
    देश

    उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

    आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। हादसे में10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।

    पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

    इसी दौरान एक तीसरा वाहन भी बस से आकर टकरा गया। पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

    डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।

    -एजेंसी

    Accident Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article पुलवामा में दो आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 एके-47 बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत ने मुजफ्फराबाद पर किया काउंटर अटैक, दहला इलाका

    May 8, 2025
    Latest Posts

    अब साइबर हमला करने की फिराक में कायर पाकिस्तान, अलर्ट जारी

    May 9, 2025

    INS विक्रांत से हमला, कराची पोर्ट तबाह

    May 9, 2025

    भारत में 8 हजार से अधिक X अकाउंट होंगे ब्लॉक

    May 9, 2025

    भारत ने मुजफ्फराबाद पर किया काउंटर अटैक, दहला इलाका

    May 8, 2025

    भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम

    May 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.