Bokaro : डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट में कार्य के दौरान दीवार गिरने और उसके निचे दब जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक मजदूर घायल है जिसका नाम करण घासी उम्र 32 है। घायल मजदूर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जरवा बस्ती का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार वह पुराने प्लांट कटिंग का कार्य कर रही राधा टी एम टी कंपनी में काम करता है। घायल मजदूर का डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। फ़िलहाल मृतक के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सीआईएसएफ़ के जवान डीवीसी अस्पताल पहुच गए हैं। मौके पर घटना को लेकर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बोकारो थर्मल प्लांट के अंदर पुराने प्लांट को डिस्मेंटल किया जा रहा था उसी में मजदूर काम कर रहे थे जिसमें दीवार गिरने के कारण दो मजदूर दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई वहीं एक को घायल स्थिति में डीवीसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में महिला और पुरुष प्लांट के मुख्य गेट में एक जुट होकर प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी कर रहे हैं।
Also Read : प्रवेश वर्मा समेत कई बड़े नेता को मिलेगा दिल्ली कैबिनेट में जगह, देखें LIST
Also Read : झारखंड के इन 10 जिलों में आज गरज के साथ बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 20 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : राजधानी के अपर बाजार में लगी आ’ग, अफरा-तफरी का माहौल
Also Read : तीन चोर अरेस्ट, चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद
Also Read : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम, कल लेंगी शपथ
Also Read : महाकुंभ को लेकर टाटानगर स्टेशन में सुरक्षा चौकस, भीड़ पर रहेगी पैनी नजर
Also Read : तीन मार्च के वास्ते खूब सज-धज रहा जमशेदपुर, इस दिन क्या है खास… जानिये