Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 3:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रीनगर जा रही थी ठेकेदार की पत्नी, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बैग से मिली गोली
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रीनगर जा रही थी ठेकेदार की पत्नी, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बैग से मिली गोली

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शुक्रवार की दोपहर रांची एयरपोर्ट पर हजारीबाग निवासी एक महिला को कारतूस के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया । सुरक्षा जांच के दौरान महिला के बैग से एक गोली बरामद की गई थी। ऐसे में महिला को बाद में डोरंडा पुलिस को सौंप दिया गया।
    क्या है मामला 
    शुक्रवार को हजारीबाग के कांट्रेक्टर अभिषेक सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के बैग से एक कारतूस बरामद किया गया। कारतूस बरामद होने के बाद एयरपोर्ट ऑथरिटी ने श्वेता सिंह को डोरंडा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। डोरंडा थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर आबिद अहमद खान ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला ने अब तक की पूछताछ में गोली बैग में कैसे आया इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। डोरंडा पुलिस ने महिला के पति अभिषेक कुमार सिंह को डोरंडा थाना बुलाया है। बताया जाता है कि जिस बैग से कारतूस मिला है, वह बैग उनके पति का था। पति के बैग में कपड़े भरकर श्वेता अपने माता-पिता से मिलने के लिए श्रीनगर जा रही थी।
    कैसे हुई बरामदगी
    जानकारी के मुताबिक, श्वेता सिंह शुक्रवार को एयर इंडिया से कोलकाता जा रही थी। कोलकाता से वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ती, फिर वह वहां से श्रीनगर जाती। श्वेता सिंह ने अपना बोर्डिंग पास बना लिया था और जब वह सुरक्षा जांच के लिए गई तो सुरक्षा जाँच उपकरण ने संदेहास्पद सामान होने का संकेत आया। जिसके बाद आनन फानन में महिला कमांडो ने श्वेता सिंह को घेर लिया और जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से प्वाइंट 315 की एक गोली निकली। श्वेता सिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।  इस संबंध में डोरंडा पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अगर श्वेता सिंह के पति कारतूस का लाइसेंस दिखाते है तो उन्हें रिहा कर दिया जायेगा। फ़िलहाल श्वेता सिंह पुलिस की हिरासत में ही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी से हरियाणा भेजा जाना था अफीम, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका अशोक निकला अपहरणकर्ता, तीन छात्र हुए मुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजस्थान के बाड़मेर में बजा सायरन, ब्लैकआउट

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    हेड मास्टर पर सहायक शिक्षक ने किया जानलेवा हमला

    May 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देश और आतंकवाद को लेकर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 11, 2025
    Latest Posts

    मकान मालिक की बेरहमी से ह’त्या मामला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    May 13, 2025

    CM ने भागलपुर में 208.62 करोड़ की 48 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    May 13, 2025

    8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 78 पदों पर भर्ती

    May 13, 2025

    200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई सीमा पर सेवा देने की इच्छा, सिविल डिफेंस में योगदान देने की हुई मांग

    May 13, 2025

    म्यूजिक एप्स से हटाये गए पाकिस्तानी सितारे, बॉलीवुड गीतों के पोस्टर्स से भी हुए गायब…

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.