Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 4:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मुख्यमंत्री आज रामगढ़ में, शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
    ट्रेंडिंग

    मुख्यमंत्री आज रामगढ़ में, शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रामगढ़ जायेंगे. वो अपने पैतृक गांव नेमरा में शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमर शहीद सोबरन सोरेन की शहादत दिवस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन सहित कई मंत्री, विधायक और नेता शिरकत करेंगे.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. कार्यक्रम में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिले के उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर खुद मॉनिटरिंग की. रामगढ़ झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में कोई चूक ना रहे इसकी देखरेख कर रहे हैं.

    कौन थे सोबरन सोरेनः

    सोबरन सोरेन पेशे से शिक्षक थे और उस समय जमींदारी प्रथा का विरोध करते थे. उन्होंने महाजनी शोषण और गांव में शराबबंदी को लेकर आवाज उठायी. तब पूरे इलाके में महाजनों का ही राज था. जमींदारों ने उनकी हत्या 27 नवंबर 1957 को लुकैयाटांड़ में कर दी थी. बताया जाता है कि जिस वक्त सोबरन सोरेन की हत्या हुई थी, वह अपने गांव नेमरा से गोला हाई स्कूल जा रहे थे. उनकी याद में इसी स्थान पर हर वर्ष शहादत दिवस मनाया जाता है.

     

    जोहार लाइव मुख्यमंत्री शहादत दिवस शहीद सोबरन सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफैकल्टी क्रिकेट लीग : रॉयल चैलेंजर्स, देवघर प्रीडेटर और कंप्यूटर सुपर किंग्स ने अपने-अपने लीग मैच जीतें
    Next Article लुगुबुरु घांटाबाड़ी में 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म सम्मेलन आज, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

    Related Posts

    क्राइम

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025
    झारखंड

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    May 13, 2025
    झारखंड

    CBSE बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने दी बधाई

    May 13, 2025
    Latest Posts

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025

    फ्लाईओवर रैंप विवाद में उतरीं आशा लकड़ा, निर्माण रोकने की मांग की

    May 13, 2025

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.