Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2025 ♦ 5:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, राजनेताओं के साथ संबंध और लेवी के पैसे के निवेश का खोला राज
    झारखंड

    पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, राजनेताओं के साथ संबंध और लेवी के पैसे के निवेश का खोला राज

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में बंद पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी ने पूछताछ की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान दिनेश गोप ने ईडी के अधिकारियों के सामने कई राज खोले। ईडी के अधिकारियों ने दिनेश गोप से राजनेताओं के साथ संबंध और लेवी के पैसे को कहां- कहां निवेश किया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली है। लेवी के जरिये वसूले गए पैसे को शेल कंपनियों के निवेश करने के बारे में भी पूछताछ की। बताया जाता है कि दिनेश गोप ने रांची और उसके आसपास जमीन में पैसे निवेश करने की बात कही है।

    लेवी का पैसा कहां किया निवेश

    ईडी के अधिकारी ने दिनेश गोप से यह भी पूछा कि किन- किन लोगों के माध्यम से लेवी का पैसा निवेश किया गया है। ईडी ने पूछा कि झारखंड बिहार और नेपाल के किन- किन शहरों में पैसा निवेश किया गया है। ईडी ने दिनेश से टेरर फंडिंग मामले में भी पूछताछ की। सूत्रों ने बताया कि दिनेश ने कई सवालों के जवाब दिए और कई को टाल गया।

    एनआईए ने किया था गिरफ्तार

    उल्लेखनीय है कि पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने 21 मई को नेपाल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे दिल्ली लाया गया और ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया था। दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओड़िशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    दिनेश गोप पर 30 लाख इनाम घोषित था

    झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और एनआईए की ओर से पांच लाख कुल 30 लाख इनाम घोषित था। एनआईए की पूछताछ में दिनेश गोप ने लेवी से मिले पैसों को लेकर कई अहम जानकारियां दी थी। एनआईए के पास दर्ज मामले को ईडी ने भी रजिस्टर्ड किया है।

    ED ED interrogates Dinesh Gope Hotwar Jail investment jharkhand levy money PLFI supremo Dinesh Gope politicians ranchi relationship पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बोले दीपक प्रकाश- मिलकर करेंगे काम
    Next Article मंत्री बनते ही बेबी देवी ने लिया बड़ा फैसला, श्रावणी मेले व बाबा मंदिर तक के कांवरिया पथ पर शराब की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध

    Related Posts

    क्राइम

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025
    झारखंड

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025
    झारखंड

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025
    Latest Posts

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025

    फ्लाईओवर रैंप विवाद में उतरीं आशा लकड़ा, निर्माण रोकने की मांग की

    May 13, 2025

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.