रांची। राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का नाम विक्की यादव है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात को खटाल में दो युवक के बीच विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे युवक ने विक्की की हत्या कर दी। वहीं इस मामले में ओरमांझी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान मोहन यादव के रुप में हुई है। वह सदर इलाके का रहने वाला है।ओरमांझी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर दोनों के बीच विवाद क्या था। इसके बाद ही मामला पूरी तरह साफ हो पाएगा।