रांची: राज्य में ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल लिंकेज मामले में ईडी ने शुक्रवार की सुबह से झारखंड के 3 जिलों मे अपनी दबिश दी है। बता दें 3 जिलों के 14 लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। आज सुबह से ही ईडी द्वारा रांची, रामगढ़ और हजारीबाग जिले मे छापेमारी जारी है। ये छापेमारी रांची मे जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है।

वहीं इनके करीबियों पर भी ईडी की छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पूजा सिंघल और सीए सुमन के फोन से भी इनके ख़िलाफ़ साक्ष्य मिले है जिसके आधार पर ये छापेमारी की जा रही है। अशोक सिंह के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी ने बरामद किए हैं जिसकी पड़ताल की जा रही है। उधर हजारीबाग में इजहार अंसारी के घर मे छापेमारी मामला, करीब 2.5 करोड़ से लेकर तीन करोड़ रुपए बरामद होने की सूचना मिली है।
फिलहाल नोटों की गिनती जारी।बतातें चलें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में अपनी कार्रवाई में तेजी लाई है। एक के बाद एक छापेमारी से एक ओर जहां दागी अफसरों की नींद उड़ी हुई है तो वहीं एक एक कर सफेद चेहरों से नकाब भी उतर रहा है। बता दें कोल लिंकेज मामले में ईडी शुक्रवार की सुबह से झारखंड के कई जिलों में सघन छापेमारी कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची सहित रामगढ़ और हजारीबाग में भी ईडी की अलग-अलग टीम की छापेमारी चल रही है।
मालूम हो कि ईडी ने जेएसएमडीसी के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारा है। अशोक सिंह की नियुक्ति जेएसएमडीसी में कॉट्रेक्ट पर की गयी थी। बताया जाता है कि इन्हें निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का संरक्षण प्राप्त था। वहीं पूजा सिंघल भी जमानत पर बाहर है। पिछले दिनों 1 मार्च को झारखंड के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल ने रांची ईडी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुई थी।