रांची। राजधानी में दो पुलिस पदाधिकारी पर हमला हुआ है। मामला जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के कचनार टोली का है। इस हमले में दारोगा संजय कुमार और एएसआई ललन कुमार घायल हो गया है।

घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश जारी है।