पलामू : नौडीहा बाजार में गुरूवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच युवको की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे की चपेट में आये युवक नौडीहा के विशुनपुर मोड़ के पास जन्मदिन मना रहे थे, तभी गाय को धक्का मारने के बाद एक स्कार्पियो तेज गति से भाग रही थी। इसी दौरान जन्मदिन मना रहे युवक स्कार्पियो की चपेट में आ गये।

इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा शाम साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

हादसे की चपेट में आये मृतकों के नाम आशीष कुमार चंद्रवंशी, नीतीश कुमार, फिरोज अंसारी और विवेक कुमार है, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल एक अन्य गौरव कुमार की स्थिति काफी नाजुक है।
