रांची। राजधानी से इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा मारा गया है। एसएसपी किशोर कौशल की टीम को यह सफलता मिली है। देर रात करीब 11 बजे ठाकुरगांव थाना अंतर्गत मुरला टोली में रांची पुलिस और पीएलएफआई का एरिया कमांडर विशाल शर्मा के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है। जिसमें एरिया कमांडर विशाल शर्मा ढ़ेर हुआ है। वहीं, दस्ते के अन्य सदस्यों को भी गोली लगी है। सभी हथियार और हैंडग्रनेड फेंक कर भागा है। फिलहाल पुलिस इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही है। मुठभेड़ में मारा गया विशाल शर्मा पर करीब 1 दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है।