रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमी प्रखंड के ब्याग गांव के समीप शुक्रवार को बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार बोकारो से रांची की ओर जा रही थी जबकि बाइक से रांची से साईबर डीएसपी सुमित लकड़ा धनबाद ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

इस दुर्घटना में डीएसपी सुमित लकड़ा के दोनों हाथ दोनों पैर फैक्चर हो गए और कमर में चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश घटनास्थल पर पहुंचे और मेदांता अस्पताल ईराब रांची में भर्ती कराया।