रांची। झारखंड में ठंड और कोहरे के चलते मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए येलो अलर्ट और नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक इन जिलों में घने कोहरे छाए रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से पांचवीं तक को आठ जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इन नौ जिलों में घना कोहरा और धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर कम हो जायेगी। विभाग ने इन छह जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरे या धुंध की वजह से 7 जनवरी तक 200 मीटर विजिबिलिटी रहने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार रांची में नौ जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। साथ ही सात जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि, पांच और छह जनवरी को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।