रांची: क्रिकेट प्रेमियों को देखते हुए नगर निगम ने एक नई पहली की है। रांची नगर निगम के द्वारा अब इंडियन क्रिकेट टीम के हर मैच का लाइव प्रसारण मोरहाबादी में लगे 11 स्क्रीन पर किया जाएगा। इसकी शुरुआत टी 20 वर्ल्ड कप के मैच से होगी। मौसम खराब रहने पर लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। निगम का कहना है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच का लाइव प्रसारण किया गया था।
मोरहाबादी में हजारों लोग जमा हुए थे। शहर में क्रिकेट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। खेल को बढ़ावा और लोगों के मनोरंजन को देखते हुए इसकी शुरुआत की जा रही है। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम काम कर ही है। निगम का कहना है कि इसके अलावा नेशनल गेम्स का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। निगम और जिला प्रशासन मिलकर इसे पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
मोरहाबादी में लोगों को मिलेगी हर सुविधा
रांची नगर निगम के अनुसार, मोरहाबादी में लाइव प्रसारण के दौरान निगम के द्वारा लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी। मोरहाबादी में जिस जिस जगह पर प्याऊ है उसे ठीक किया जाएगा। शौचालय की व्यवस्था ठीक की जाएगी। प्रसारण के दौरान टैंकर की भी व्यवस्था रखी जाएगी। पूरे इलाके में बिजली की स्थिति को ठीक किया जाएगा। जगह जगह पर पानी का टंकी लगाया जाएगा ताकि लोगों को कोई समस्या नहीं हो।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। पुलिस के जवानों की तैनाती होगी। अपर नगर आयुक्त पूरी तैयारी की मानेटरिंग खदु कर रहे हैं। नगर आयुक्त शशि रंजन ने अपर नगर आयुक्त को हर बिंदू पर गंभीरता से काम करने का आदेश दिया है।
नेशलन गेम्स का भी किया जाएगा प्रसारण
रांची नगर निगम का कहना है कि नेशनल गेम्स का भी प्रसारण करने की तैयारी चल रही है। आए दिन मोरहबादी में स्क्रीन पर मैच दिखाने से पूरे शहर के लोग मोरहाबादी आएंगे। लोगों का मनोरंजन होगा। नेशनल गेम्स का प्रसारण होने से लोग मोरहाबादी पहुंचेगे।