रांची। रांची जिला बल से अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में आठ इंस्पेक्टर का तबादला हुआ है। इनमें सुशील कुमार, सतीश कुमार सिन्हा, मोहन पांडे, माधुरी कुमारी गुप्ता, अशोक कुमार मंडल, महादेव रविदास, सतीश कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं।
इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से रांची एसएसपी को जारी आदेश में कहा गया है कि सभी इंस्पेक्टर को 27 जून तक स्थानांतरित इकाई के लिए विरमित कर पुलिस मुख्यालय को प्रतिवेदन उपलब्ध करायें।