रांची। हिन्दू नेता भैरव सिंह ने न्यायालय की शरण ली है। भैरव सिंह ने रांची सीजेएम की कोर्ट में कम्प्लेन केस दायर किया है। भैरव सिंह अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस दायर किया है। कम्प्लेन केस में भैरव ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों रांची के मेन रोड में हुई हिंसा के बाद उनकी छवि धूमिल की जा रही है। उसकी हत्या की साज़िश रची जा रही है। भैरव ने तबलिगी जमात, झारखंड मुस्लिम युवा मंच,सोफ़िया और परवेज़ नामक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

भैरव सिंह के द्वारा दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि रांची में विभिन सोशल मीडिया ग्रुप पर उसकी हत्या की योजना बनायी जा रही है। याचिका के साथ भैरव ने व्हाट्सएप ग्रुप में होने वाली बातचीत से संबंधित दस्तावेज भी कोर्ट को उपलब्ध कराये हैं।