जामताड़ा: काला झरिया कर्माटांड़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश दास की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दुर्घटना में शिक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें मौके से उठाकर अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षक सीताकाटा गांव के रहने वाले थे। वह करीब 4 महीने पहले सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे में शिक्षक की स्कूटी गड्ढ़े में गिर गई थी।