मेष : राहु के प्रभाव से कुछ गलत कार्य भी हो सकता है। जिसका पछतावा आगे भी होगा। यह समय भाई बहन के लिए कुछ करने का समय है। मेहनत का फल मिलेगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे।
बृष : नेत्र में कष्ट होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दिमाग की सुने दिल की नही। पक्षी को अन्न और जल का दान करें।

मिथुन : बेरोजगारी दूर होगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा।
कर्क : आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें। नेत्र रोग परेशान करेगा। राहु का दान करना चाहिए।
सिंह : कुछ आया गलत तरीके से भी कमाया हो सकता है। बाह में दर्द हो सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
कन्या: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। यह समय घर परिवार की चिंता का भी समय होगा। कर्म के बल से दुनिया को झुकाया जा सकता है। बस प्रयास की जरूरत है।
तुला : धर्म के खिलाफ जाने का मन होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। पर किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी।
वृश्चिक : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें।
धनु : मन मे शक की भावना होगा। वाहन चलाने से बचें। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। पार्टनर से लाभ होगा।

मकर : मौसम से बचें कोई रोग हो सकता है। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनलाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता बनी रहेगी।
कुंभ : गलत दोस्त के चलते पढ़ाई और प्रतिष्ठा में कमी होगा। शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत इत्यादि रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन : नई कार्य और शुख का सामान मिलेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक है।