पलामू : सतबरवा चट्टी के बदलाया टोला में शुक्रवार की रात अकलू भुईयां की पत्नी दुखनी देवी (35) की हत्या कनपटी में गोली मारकर कर दी गई थी। महिला महुआ शराब बेचा करती थी और उसकी हत्या का कारण शराब बिक्री के दौरान पैसे को लेकर विवाद रहा था। पुलिस ने इस ममाले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
महिला को गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त फरार है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ठेमा गांव की रहने वाली संगीता देवी और क्रांति चौक निवासी छोटू कुमार शामिल है।
थाना प्रभारी करमपाल नाग ने बताया कि शराब पीने के दौरान पैसे की लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में जब महिला सो रही थी, उसी वक्त कनपटी में सटाकर गोली मारी गई। गोली मारने वाला नागेंद्र भुईया फरार है।