Joharlive Desk
राजगीर: बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि अमावा गांव में विकास कुमार (38) के मामा की बेटी की शादी थी। विकास शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आया हुआ था। समधी मिलन के समय विकास छत पर खड़ा था। इसी दौरान उसके मौसेरे भाई रोहित कुमार ने हर्ष फायरिंग की, जिससे गोली लगने से विकास कुमार की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।