Lucknow : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा नेता एवं आईटी सेल पर टिप्पणी करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध लखनऊ के हजरतगंज थाने में बीएनएस की धारा 196 (1) (ए) एवं (बी), 197(1) (ए), (बी), (सी) एवं (डी), 353(1) (सी), 353(2), 302, 152 देशद्रोह (राजद्रोह) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 69 ए के तहत FIR दर्ज हुई है।
हजरतगंज के सहायक पुलिस आयुक्त विकास जायसवाल ने पत्रकारों को बताया कि नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध कवि अभय सिंह निर्भीक की तहरीर पर FIR दर्ज की गयी है। अभय की तहरीर में बताया गया है कि नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले को लेकर कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर चलाये। जिसमें धर्म, जाति, भाषा, समुदाय जैसे बिन्दुओं पर टीका टिप्पणी की गयी है। नेहा की टिप्पणी में घृणा और सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। देश और प्रधानमंत्री के मान सम्मान को तार तार करने का प्रयास किया गया है।
Assistant Commissioner of Police ने बताया कि लखनऊ में कुर्सी रोड निवासी कवि अभय की तहरीर पर FIR दर्ज करने के बाद से पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि नेहा सिंह ने प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की है। पाकिस्तान के क्रिकेट प्लेयर और भाजपा नेता की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। भाजपा के आईटी सेल पर लगातार टिप्पणियां करती रही है। इस मामले में हजरतगंज पुलिस जल्द ही आवश्यक कदम उठायेगी।
Also Read : GT vs RR : आज जयपुर में सजेगी IPL की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Also Read : झारखंड में 2 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
Also Read : 28 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को SP ने किया सस्पेंड… जानिये क्यों
Also Read : रांची के बीयर बार में देर रात बवाल, मैनेजर गिरफ्तार