New Delhi : कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का आयोजन जून से अगस्त के बीच किया जाएगा। इस यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वेबसाइट (kmy.gov.in) पर शुरू कर दी गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित इस पवित्र तीर्थ यात्रा में इस वर्ष कुल 15 बैच भेजे जाएंगे। इनमें से 5 बैच उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और 10 बैच सिक्किम के नाथू ला दर्रे से यात्रा करेंगे। हर बैच में 50 यात्री शामिल होंगे । यानी इस वर्ष 750 यात्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे।
विदेश मंत्रालय ने आज इस संबंध में वक्तव्य जारी कर कहा कि यात्रियों का चयन एक निष्पक्ष, कम्प्यूटर जनित और महिला-पुरुष संतुलन प्रक्रिया से किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल है। 2015 से ही यह प्रणाली पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड हो गई है। अब इच्छुक यात्रियों को आवेदन या जानकारी के लिए पत्र या फैक्स भेजने की आवश्यकता नहीं है।
मंत्रालय का कहना है कि यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी, सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए वेबसाइट पर ही विकल्प उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे वेबसाइट का ही उपयोग करें।
Also Read : महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वालों पर ह’त्या का आरोप
Also Read : हथियारबंद अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हुई फा’यरिंग
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 26 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करे केन्द्र सरकार : डॉ. इरफान अंसारी
Also Read : BJP सांसद निशिकांत दुबे के ‘शाही जलसे’ पर JMM का प्रहार, क्या बोले पार्टी महासचिव… जानें
Also Read : रक्तदान जीवनदान है, समय-समय पर दान करते रहें खू’न : एसपी
Also Read : 6 लाख का सरकारी पाइप टपाकर हो रहे थे बॉर्डर पार, मगर…
Also Read : उमस वाली गर्मी से जल्द मिलेगी झारखंड के लोगों को राहत… जानें
Also Read : लैंड सर्वे को लेकर हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब