Betiah : नहर किनारे बोरे में बंद एक महिला की डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त चंपा देवी के तौर पर की गयी। उसके पति का नाम माधव महतो बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार चंपा देवी महज एक रोज पहले ही अपने मायके से ससुराल लौटी थी। ग्रामीणों के मुताबिक ससुराल आने के बाद वह अचानक गायब हो गयी। उसे हर संभावित ठिकानों वपर खोजा गया पर वह नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस भी एक्टिव मोड में आई और गांव में चंपा देवी को खोजी। रात में पुलिस भी उसे नहीं खोज पायी। अगले रोज भोर में घरवाले फिर से चंपा की तलाश में निकल पड़े। अचानक नहर के किनारे एक बंद बोरा दिखा। बोरा खोलने पर अंदर चंपा देवी की लाश मिली। मृतका के मायके वालों का इल्जाम है कि उसके पति माधव महतो ने हत्या कर लाश को बोरे में ठिकाना लगया है। यह वारदात बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के रागी टोला से सामने आयी है।
Also Read : 20 वर्षीय युवती की मिली अधजली बॉडी, ह’त्या की आशंका
Also Read : देवरानी की मौ’त, जेठानी और उसकी दो बेटियां गिरफ्तार… जानें पूरा मामला
Also Read : डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हो सकती हैं ये चीजें…पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Also Read : समाज सेवी मेधा पाटकर हुई गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट…
Also Read : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण कार्य फिर शुरु होते ही हुआ बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Also Read : NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार, STF ने पटना में दबोचा
Also Read : बिहार में मंत्रियों को नए जिलों का प्रभार सौंपा गया, देखें पूरी LIST