Ranchi : झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची DC मंजुनाथ भजंत्री को एक ईमेल भेजा है। इस ईमेल के माध्यम से एसोसिएशन ने DC से विद्यालयों के समय में तत्काल बदलाव की मांग की है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि वर्तमान तापमान विद्यार्थियों, विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों का विद्यालय आना-जाना न केवल कठिन हो गया है, बल्कि उनके स्वास्थ्य के लिए भी यह खतरे की घंटी है।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि विद्यालयों का समय सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया जाए, जिससे बच्चे दोपहर की भीषण गर्मी से बच सकें और सुरक्षित रूप से पढ़ाई-लिखाई कर सकें। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन इस गंभीर विषय को प्राथमिकता देगा। प्रशासन जल्द ही उचित फैसला लेकर बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय में आवश्यक परिवर्तन करेगा।
Also Read : BPSC 70वीं मुख्य परीक्षा कल से, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
Also Read : बोकारो में तैनात जामताड़ा के CISF जवान की बंगाल में हत्या, एक संदिग्ध धराया
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट
Also Read : CCS बैठक में प्रधानमंत्री ने लिए कई अहम फैसले… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Also Read : गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
Also Read : झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत
Also Read : व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें : डॉक्टर डीडी भंडारी
Also Read : एक्ट्रेस के सौतेले भाई ने जीजा के लिए कह दी बड़ी बात, कहा: कपूर कौन है?…
Also Read : SSP ने की क्राइम मीटिंग, तमाम DSP और थानेदारों को क्राइम कंट्रोल का सख्त निर्देश